'दिल्ली हुई AAP-दा मुक्त, विकास-विजन-विश्वास की जीत'- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली में भाजपा की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने आज साफ कर दिया कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। अब दिल्ली में विकास और शांति का दौर शुरू होगा। ” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली के विकास की राह में पिछले कुछ सालों में ‘आप-दा’ ने कई रुकावटें डाली थीं, लेकिन अब यह सब खत्म हो चुका है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बातों में कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा और कहा, “दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को एक कड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस ने 6 बार से दिल्ली में खाता नहीं खोला है, यह साफ दिखाता है कि लोग अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं करते। ”
उन्होंने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भाजपा दिल्ली के विकास में पूरी तरह से समर्पित रहेगी।
इस जीत का एक और महत्वपूर्ण पहलू था भाजपा की संतुष्टिकरण की नीति, जिसे उन्होंने दिल्लीवासियों से प्राप्त भारी समर्थन के रूप में देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज दिल्ली की जनता ने तुष्टिकरण की बजाय संतुष्टिकरण की नीति को चुना है। अब दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी।"
दिल्ली की जीत के साथ-साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के विजय रथ को हर वर्ग के समर्थन का प्रतीक बताया और कहा कि इस जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा ने हमेशा जनहित में काम किया है।
दिल्ली की जनता ने आज साफ कर दिया कि उन्हें ‘आप-दा’ से मुक्ति चाहिए, और अब दिल्ली में विकास, शांति और समृद्धि की नई शुरुआत होगी।
Please click the link to watch PM Modi at BJP Head Office