Morgan Stanley का अनुमान : आने वाले समय में एक लाख के पार जा सकता है सेंसेक्स

Morgan Stanley  का अनुमान : आने वाले समय में  एक लाख के पार जा सकता है सेंसेक्स
AI image for representational purpose only

इस समय दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल टेंशन की स्थिति बनी हुई है, और अमेरिका में ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण बाजारों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर अमेरिका में आर्थिक मंदी का संकट गहराता हुआ दिखाई दे रहा है, और अब इसका असर भारतीय बाजार पर भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। पिछले साल सितंबर से भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशक काफी डरे हुए हैं।

लेकिन इसी बीच, Morgan Stanley के एक एनालिस्ट का कहना है कि आने वाले समय में सेंसेक्स 1,00,000 के पार जा सकता है। उनका मानना है कि मौजूदा स्तर से सेंसेक्स में करीब 41 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है, और दिसंबर 2025 तक यह 1,05,000 के पार भी जा सकता है। हालांकि, यदि स्थितियां सामान्य रहती हैं, तो सेंसेक्स 93,000 के स्तर तक पहुंच सकता है, जो अब के मुकाबले लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है।

सेंसेक्स 70,000 तक गिर सकता है

अगर आर्थिक मंदी और गहरी होती है तो सेंसेक्स में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। Morgan Stanley के मुताबिक, अगर हालात ज्यादा बिगड़ते हैं तो सेंसेक्स 6 प्रतिशत तक गिर सकता है और यह 70,000 के स्तर तक आ सकता है।  बाजार में बिकवाली का रुख दिख रहा है, लेकिन यह निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर भी हो सकता है।

Morgan Stanley की पसंदीदा स्टॉक्स

Morgan Stanley की पसंदीदा स्टॉक्स की सूची में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें Jubilant Foodworks, M&M, Maruti Suzuki, Trent, L&T, UltraTech Cement और Infosys जैसे शेयर शामिल हैं। इन स्टॉक्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है और ये लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे निवेश विकल्प हो सकते हैं। Morgan Stanley का मानना है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ग्रोथ मार्केट है और आने वाले समय में यहां निवेश का अच्छा मौका रहेगा। हालांकि बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी, लेकिन सही रणनीति और समझ के साथ निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।