एकता कपूर घटाना चाहती हैं वजन, राम कपूर पर कसा तंज

एकता कपूर घटाना चाहती हैं वजन, राम कपूर पर कसा तंज
Ekta Kapoor and Ram Kapoor ; File photo

एकता कपूर और राम कपूर के बीच कथित शीत युद्ध की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, और अब एकता कपूर का हालिया इंस्टाग्राम वीडियो इसे और भी गर्म कर चुका है। एकता ने हाल ही में चेन्नई में रहते हुए वजन घटाने के तरीकों पर चर्चा करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, ओज़ेम्पिक जैसी दवाइयों और फार्मास्यूटिकल ड्रग्स के बारे में बात करती नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि क्या एकता कपूर ने इसमें अपने पुराने दोस्त राम कपूर पर तंज कसा है।

वीडियो में एकता ने अपने फॉलोअर्स से वजन घटाने के लिए सलाह मांगी है और पूछा, "क्या मुझे मौनजारो और ओज़ेम्पिक जैसी दवाएं लेनी चाहिए, या एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट फॉलो करनी चाहिए, या फिर बस चुप रहना चाहिए?" इसके बाद वह कहती हैं, "या छोड़ दूं, हम बड़े ही अच्छे लगते हैं।" इस वीडियो के कैप्शन में एकता ने लिखा, "क्या ओजम्पिक हो जाए।" 

यह वीडियो देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद एकता ने राम कपूर पर यह तंज कसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राम कपूर के हालिया ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, राम कपूर ने खुद अपने वजन घटाने के लिए ओज़ेम्पिक का इस्तेमाल करने या सर्जरी करवाने से साफ इंकार किया था। इस वीडियो के बाद एकता और राम के बीच के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस पर दोनों की प्रतिक्रिया क्या होती है।

Please click the link to watch Ekta Kapoor on Instagram