कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में मुंडका विधानसभा क्षेत्र से धर्मपाल लाकड़ा, किराड़ी से राजेश गुप्ता, और मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह को टिकट दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया गया था। वहीं, पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी, जिसमें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। अब तक कांग्रेस 63 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
नवीनतम सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम निम्नलिखित हैं: