शिवसेना (उबाठा)अब लगभग कांग्रेस हो चली है- भास्कर जाधव

शिवसेना (उबाठा)अब लगभग कांग्रेस हो चली है- भास्कर जाधव
Bhaskar Jadhav

शिवसेना (उबाठा)अब लगभग कांग्रेस हो चली है, इन शब्दों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भास्कर जाधव ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो  पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें हम अलग नहीं कर सकते। अगर कोई काम नहीं कर रहा है, तो उसे नाराज नहीं करना चाहिए, इस कारण उसे दूसरा पद दे दिया जाता है, ऐसा बयान शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव ने दिया था। यह बयान उन्होंने कोकण में पदाधिकारियों की बैठक में दिया था। उन्होंने विनायक राऊत से कहा था कि शाखा प्रमुख, तालुका प्रमुख और जिल्हा प्रमुखों का कार्यकाल निर्धारित किया जाए। भास्कर जाधव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। 

इसके बाद आज शिवसेना शिंदे गुट से भास्कर जाधव को एक खुली पेशकश की गई है। मंत्री उदय सामंत ने कहा, "भास्कर जाधव वरिष्ठ नेता हैं, हमें उनके मार्गदर्शन और अनुभव की जरूरत है। यह निर्णय शिंदे साहब लेंगे कि उन्हें शिवसेना में लिया जाए या नहीं, लेकिन मैं कहता हूं कि वे बहुत बड़े नेता हैं और अगर वे हमारे पार्टी में आएं, तो हमें खुशी होगी।" 

इससे यह सवाल उठता है कि भास्कर जाधव उदय सामंत की इस पेशकश को स्वीकार करेंगे या नहीं। साथ ही, सामंत ने यह भी कहा कि जो कुछ भास्कर जाधव अब कह रहे हैं, वही हम ढाई साल पहले कह रहे थे, और अब उन्हें यह बेचैनी क्यों हो रही है, यह उन्हें खुद से पूछना चाहिए। 

भास्कर जाधव के इस बयान पर राजनीतिक हलकों में कई प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं और अब शिवसेना शिंदे गुट ने उन्हें सीधी पेशकश की है।