भारत के बजट पर हैरान हुई पाकिस्तानी अवाम

भारत के बजट पर हैरान हुई पाकिस्तानी अवाम
Pakistani Youtuber Sana Amjad

भारत सरकार ने 1 फरवरी 2025 को अपना 50.65 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया। इस बजट में कई अहम घोषणाएं की गईं, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है। सबसे बड़ा बदलाव टैक्स स्लैब में किया गया है, जिसमें 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस ऐतिहासिक कदम के साथ, सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी है।

लेकिन इस बार भारत का बजट सिर्फ भारतीयों के बीच नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया। पाकिस्तान की एक मशहूर महिला यूट्यूबर, सना अमजद, ने सड़कों पर निकलकर आम जनता से भारत के बजट पर उनके विचार लिए। पाकिस्तान की सड़कों पर जो प्रतिक्रियाएं आईं, वह काफी दिलचस्प और चौंकाने वाली थीं।

एक पाकिस्तानी शख्स ने भारत के बजट को लेकर कहा, "भारत लगातार तरक्की की दिशा में बढ़ रहा है। वे हर छोटे-बड़े मुद्दे पर ध्यान दे रहे हैं, यहां तक कि माइक्रो बिजनेस को भी बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, हमारी सरकार को इन चीजों की कोई परवाह नहीं है।" इस टिप्पणी ने पाकिस्तान सरकार, खासकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को कड़ी आलोचना का सामना कराया है।

एक और पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा, "भारत आज हमसे काफी आगे बढ़ चुका है। उनके पास इतना बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है कि वे तीन साल तक बिना किसी परेशानी के चल सकते हैं। जबकि हमारे पास सिर्फ इतना पैसा है कि हम दस दिन भी आराम से नहीं गुजार सकते। और फिर भी हमें अपने अधिकतर पैसे दूसरे देशों से उधार लेने पड़ते हैं।"

इस बयान ने पाकिस्तान में सत्ताधारी नेताओं को बेचैन कर दिया है, क्योंकि यह उनके आर्थिक नेतृत्व पर सीधा सवाल उठाता है। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और पाकिस्तान के आर्थिक संकट के बीच यह तुलना देश की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है।

पाकिस्तान में भारत के बजट पर जो प्रतिक्रियाएं आईं, वे न केवल भारत की आर्थिक ताकत को सलाम करती हैं, बल्कि पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश भी देती हैं कि यदि वे अपनी सरकार की नीतियों और अर्थव्यवस्था पर ध्यान नहीं देंगे, तो वह लगातार पिछड़ते जाएंगे।

सना अमजद का यह चर्चित विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें