अमेरिका झेल रहा इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान

कैलिफोर्निया में चल रही भीषण आग ने अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा पर्यावरणीय और वित्तीय नुकसान कर दिया है। मौसम से संबंधित जानकारी देने वाली कंपनी एक्यूवेदर के अनुमान के अनुसार, इस आग से होने वाला नुकसान लगभग 135 से 150 बिलियन डॉलर तक हो सकता है। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने अभी तक आग से हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं किया है।
लॉस एंजिल्स में फैली इस आग ने लगभग 12,000 इमारतों को नष्ट कर दिया है और 56 वर्ग मील (142 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया है, जो सैन फ्रांसिस्को के आकार से भी बड़ा है। इस आग के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार, 7 जनवरी को इस आग की शुरुआत सांता एना हवाओं के कारण हुई थी, और गुरुवार, 9 जनवरी को थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत तक आग फिर से फैल सकती है।
अब तक, पैसिफिक पैलिसेड्स और पासाडेना जैसे क्षेत्रों में हजारों घर और संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं, जिनमें मशहूर हस्तियों के घर भी शामिल हैं। आग के कारण 1,50,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से निकालने के आदेश दिए गए हैं और लगभग 17 मिलियन लोगों को वायु गुणवत्ता और धूल के कारण चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 1,75,000 से अधिक लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
यह घटना अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा मानी जा रही है, जो न केवल मनुष्यों की जान और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि इससे पर्यावरण पर भी गहरा असर पड़ा है।
Please click the link to watch video: courtesy ABC news