राष्ट्रगीत नहीं गा पाए बांग्लादेशी , पकड़े गए

मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग भारतीय होने का दावा कर रहे थे, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने एक अनोखे तरीके से इनकी पहचान का भंडाफोड़ किया। जब ये लोग भारतीय नागरिक होने का दावा कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें भारत का राष्ट्रगीत गाने को कहा। इन बांग्लादेशी नागरिकों को राष्ट्रगीत की एक भी पंक्ति नहीं आती थी और जब उनसे गाने की कोशिश की गई तो वे असफल हो गए और स्वीकार किया कि उन्हें भारत का राष्ट्रगीत नहीं आता है, जिसके बाद उनके भारतीय नागरिक होने का झूठ पकड़ा गया।
जब क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने गुप्त जानकारी के आधार पर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे। पुलिस ने इन आरोपियों को जुहू क्षेत्र में एक स्थान पर गिरफ्तार किया। इन लोगों ने पुलिस से कहा कि वे भारत के नागरिक हैं, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें राष्ट्रगीत गाने को कहा और वे इसे नहीं गा पाए, तो पुलिस ने उनका पहचान पत्र मांगा। जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
इससे यह साबित हुआ कि ये बांग्लादेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम पॉपी टीटू हुसैन (महिला), मोहम्मद टैटू सोफीउद्दीन हुसैन, नूर इस्लाम मकबूल और फैसल बिकु मुल्ला शेख हैं।