ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासी, महाकुंभ में ली दीक्षा

ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासी, महाकुंभ में ली दीक्षा
Mamta Kulkarni; then and now

ममता कुलकर्णी  का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में ग्लैमर, ड्रग्स विवाद और पिछले 25 वर्षों का अज्ञातवास आता है। अब इस नाम के साथ एक नई पहचान जुड़ गई है, और वह है भगवा वस्त्र धारण की संन्यासी। अभिनेत्री से संन्यासी तक का ममता कुलकर्णी का यह सफर कैसे हुआ, और अब उनका आगे का जीवन कैसा होगा, यह देखना एक जिज्ञासा का विषय है।

भगवा वस्त्र, कंधे पर झोला और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए ममता कुलकर्णी वर्तमान में प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में संन्यासी के रूप में दिखाई दे रही हैं। एक वक्त में बॉलीवुड की अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी का यह सफर अब संन्यास की ओर बढ़ चुका है। ममता अब महामंडलेश्वर बन गई हैं और उन्हें अब यामाई ममता नंदगिरी के नाम से जाना जाएगा।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पदवी
नव्वे के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेले में संन्यास लिया। 53 वर्षीय ममता कुंभ मेले के किन्नर अखाड़े में पहुंची, जहां उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का निर्णय लिया। ममता को चादर पहनाने का विधी पूरा कर महामंडलेश्वर का पद प्रदान किया गया।

ममता कुलकर्णी ने स्वयं अपने हाथों से पिंडदान किया और अखाड़े की परंपरा अनुसार उनका पट्टाभिषेक हुआ। पट्टाभिषेक के बाद किसी को अखाड़े में सम्मानित स्थान प्राप्त होता है। संन्यास दीक्षा लेने के बाद ममता ने भगवा वस्त्र धारण किया। इससे पहले, ममता ने अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

1992 में सुपरहिट फिल्म तिरंगा से ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर शुरू हुआ। उन्होंने अब तक लगभग 40 फिल्मों में काम किया, जिनमें आशिक आवारा, करण अर्जुन, वक्त हमारा है, क्रांतीवीर जैसे बड़े फिल्म शामिल है।

2002 में आई कभी हम कभी तुम के बाद ममता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा लिया और केनिया चली गईं। 2015 में उनका नाम एक बड़े ड्रग्स तस्करी मामले में सामने आया, जिसमें उन पर 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का हिस्सा होने का आरोप लगा। लेकिन इसके बाद मुंबई हाईकोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया।

25 साल बाद ममता भारत वापस लौटीं और अब फिल्मी जगत के शोर-शराबे को छोड़कर संन्यासी की वेशभूषा धारण की।

Please click the link to watch the announcement about Mamta Kulkarni by Kinnar Akhada